GADXT

Oppo Reno 6 Pro 5G Review | OPPO की तरफ से Offline मार्केट मैं Flagship killer

Spread the love

आज हम करेंगे Oppo Reno 6 Pro 5G Review, भारत मैं OPPO एक offline मोबाइल बेचने वाली कंपनी है| तो हाल ही में OPPO ने offline मार्केट के लिए launch कि उनकी Reno series, जिनमें उन्होंने launch किया Reno 6 और Reno 6 Pro | जानिए सारी बातें क्या कुछ नया मिलता है क्या है यह the best offline flagship killer है क्या| अगर आप इसे लेने के बारे में सोच रहे हो तो क्या यह सही है या नहीं जानिए सारी बातें इस आर्टिकल से|

Image Credit- oppo.com

इसमें आपको 6.55 inch Full HD plus Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है जो 90Hz refresh rate के साथ आता है और 180 Hz touch sampling rate के साथ आता है| इसमें आपको curve डिस्प्ले देखने को मिलता है जो इस फोन को अट्रैक्टिव बना देता है| इसमें curve डिस्प्ले होने के कारण एक्सीडेंटल टच देखने को मिलता है लेकिन यह बार-बार नहीं होगा इससे आपको कोई ज्यादा तकलीफ नहीं होगी| यह डिस्प्ले HDR 10+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है| मैं आपको in display फिंगरप्रिंट स्केनर मिलता है|डिस्प्ले की out door ब्राइटनेस 500 nits है और pick ब्राइटनेस इसकी 800 nits है| इस डिस्प्ले के ऊपर आपको गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन देखने को मिलती है|

Image Credit- oppo.com

कैमरा

इसमें आपको पीछे की तरफ 4 कैमरा का सेटअप मिलता है| इसमें मेन कैमरा 64 MP का Omni VISION OV64B sensor के साथ आता है, जिसका aperture size f/1.7 है| दूसरा कैमरा 8MP,Sony IMX355, 120 wide angle f/2.2 aperture कै साथ आता है| तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल macro lens मिलता है जो f/2.4 aperture कै साथ आता है,जिसकी मदद से आप माइक्रो फोटो ले पाएंगे और 2 मेगापिक्सल का mono lens जो f/2.4 aperture कै साथ आता है,जिसकी मदद से ब्लैक एंड वाइट फोटो ले पाएंगे| इस फोन के बैक कैमरे में EIS, Smart Scenario Recognition, CMOS Sensor (Main Rear Camera: 4-in-1), Fill Light for Video Shooting, Camera Mode: Photo, Video, Night, Expert, Panorama, Portrait, Time-lapse, Slow-motion, Text Scanner, and Sticker, Photo Editing Options: Crop & Rotate, Adjust, Filter, Mark-up, Text, Mosaic, Beautify, Stickers, Eraser, Blur आदि फीचर मिल जाते हैं| यह मोबाइल का front कैमरा 32 MP Sony IMX 615 sensor मिलता है जो f/ 2.4 aperture के साथ आता है, इसमें भी आपको Photo, Video, Panorama, Portrait, Night, Time-lapse, Sticker आदि mode मिलते हैं| इस फोन के बैक कैमरे से आप और 4k 30fps तक की रिकॉर्डिंग कर पाएंगे| और आगे के कैमरा से 1080p/720p 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे|

Image Credit- oppo.com

बैटरी

इस मोबाइल फोन में आपको 4500 mAh capacity की बैटरी मिलती है| जिसे चार्ज करने के लिए इसमें आपको Super VOOC 2.0 65 watt flash charging मिलती है| जिसकी मदद से 0 से 100% तक चार्ज सिर्फ 31 मिनट में हो जाता है, जो कि बहुत फास्ट है और safe भी है| इसकी बैटरी नॉर्मल यूज़ मे लगभग 1 दिन का बैटरी बैकअप दे देंगे| अगर आप कोई heavy task करते हैं या गेम खेलते हैं तो आपको शायद इसे दोबारा आज करना पड़े|

Image Credit- oppo.com

प्रोसेसर, डिजाइन & कनेक्टिविटी

इस मोबाइल मैं आपको MediaTek की तरफ से आने वाला नया MediaTek Dimensity 1200 मिलता है| इसमें आपको mali की तरफ से आने वाला ARM G77 GPU मिलता है| यह MediaTek के तरफ से आने वाला सबसे strong प्रोसेसर है| इसकी मदद से आप आसानी से हर रोज के task कंप्लीट कर सकते हो और अच्छी गेम में भी कर पाएंगे आपको कभी lag नहीं देखने को मिलेगा| इसमें UFS 2.1 type ROM मिलती है| इस मोबाइल का weight सिर्फ 177g हे और यह 7.8mm slim बॉडी के साथ आता है| यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है,इसमें आपको 11 5G band देखने को मिलते हैं अगर आप यह फोन 5G के लिए ले रहे हो तो यह आपके लिए अच्छी चॉइस है| यह फोन IP53 certification के साथ आता है| इसमें आपको Heat Dissipation के लिए Graphite Sheet + VC Soaking Condensing Copper Plate + High Thermal Conductivity Aluminum Middle Frame + Thermal Condensing Grease + Copper Foil Thermal Conductive Material आदि 6 layer मेकैनिज्म मिल जाता है|यह फोन dolby atmos सपोर्ट के साथ आता है और साउंड इंप्रूवमेंट के लिए MT6359 यह Integrated Chip लगाई गई है| इसमें आपको x-axis वाइब्रेशन मोटर में देखने को मिलती है जिसकी वजह से इसका हैप्टिक फीडबैक बहुत अच्छा है|
इस फोन में आपको Ram बूस्टर भी देखने को मिलता है जिसकी मदद से मोबाइल की 7 GB ROM RAM मैं बदल जाती है|यह फोन colour OS 11.2 पर run करता है जो कि android 11 पर base है|

Image Credit- oppo.com
कीमत और उपलब्धता

यहां मोबाइल 3 कलर के साथ आता है Aurora, Majestic gold और Stellar Black इस फोन एक ही model मिलता है जो 12GB RAM और 256GB storage के साथ मिलेगा सिर्फ 30990 Rs मैं|ह सभी ऑप्शन आपको oppo.com, amazon.in, Flipkart.com और oppo store और आदि अन्य मोबाइल रिटेल शॉप में मिल जाएंगे|

Pros

  • Full HD plus 6.55inch,90Hz refresh rate, sAmoled curve डिस्प्ले मिलता है|
  • 64MP+8MP+2MP+2MP camera setupमिलता है|
  • अट्रैक्टिव डिजाइन,177gm light,7.8mm slim body मिलती है|
  • 65W की फास्ट चार्जिंग मिलती है|
  • 6 layer Heat Dissipation सिस्टम मिलती है|

Cons

  • 3.5 mm jack नहीं मिलता|
  • स्टीरियो स्पीकर नहीं मिलते|
  • प्लास्टिक फ्रेम से मिलती है|

इसे भी पढ़ेंsamsung s20 fe 5g review in hindi | क्या सही में True Flagship ?

Pros & Cons

Conclusion

अगर आप 40 हजार के आसपास कोई फोन लेने की सोच रहे हैं तो यहां एक अच्छा फोन है आप इसे जरूर चेक आउट करें नहीं तो इसके competition में आने वाले OnePlus 9R को भी देख सकते हैं वह भी अच्छी चॉइस होगी| बाकी आपको यह आर्टिकल पढ़कर समझ में आ गया होगा कि आपको इसमें क्या क्या फीचर मिलते हैं और यह आपके लिए सही choice है या नहीं | अगर आपको इस आर्टिकल को अच्छा लगा तो आपके दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करना अगर आपने हमें सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किया है तो अभी जाकर फॉलो करो अगर आपका कोई सुझाव होगा तो comment सेक्शन में लिखिए हम try करेंगे आपके सवाल का जवाब देने का| और हमारे दूसरे लेटेस्ट आर्टिकल को पढ़ना ना भूलें|


Spread the love