आज हम देखेंगे Mi Soundbar Review, अभी के समय में ज्यादातर टीवी में छोटी स्पीकर आने के कारण आपको इतना सिनेमैटिक ऑडियो experience नहीं मिल पाता इसकी वजह से बहुत सारी कंपनियों ने आपने soundbar launch किए है| soundbar की जरूरत ध्यान में रखते हुए MI ने भी launch किया उनका soundbar जानिए कैसी है इसकी build क्वॉलिटी,sound quality क्या connectivity options मिलती है जानिए सारे बातें|

डिजाइन और Build क्वालिटी
Sound bar में पीछे की तरफ सभी बॉडी प्लास्टिक की बनी हुई है और आगे की तरह fabric मटेरियल की जाली है|इसकी बिल क्वालिटी एकदम sturdy है|कोई उसमें दो ऑप्शन मिल जाते हैं आप इसे दीवार पर भी लगा सकते हैं नहीं तो नीचे भी रख सकते| ऊपर की तरफ आपको सभी कनेक्टिविटी बटन मिलेंगे और वॉल्यूम अप डाउन करने के बटन प्रोवाइड किए गए हैं, और एक power on of switch मिल जाता है|

ऑडियो & कनेक्टिविटी
अगर आप कोई soundbar लेते हो तो सबसे मेन बात आती है कैसी है उसकी ऑडियो क्वालिटी? अगर आप मार्केट में स्पीकर देखने जाएंगे तो सभी स्पीकर ओं का ऑडियो सिग्नेचर अलग अलग होता है| इस soundbar में आपको 2 20mm के dome tweeter, 2 2.5 inch के woofer driver,4 70✕55mm size के passive bass radiator मिलते हैं| इस MI soundbar का ऑडियो सिग्नेचर balance है|आप को soundbar के हिसाब से एक अच्छा bass मिलता है, अच्छी treble देखने को मिलती है अच्छे vocal produce करता है यह soundbar|overall आपको एक बैलेंस साउंड देखने को मिलता है| आपको एक अच्छा सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिल जाएगा|मेरे हिसाब से इसका साउंड अच्छा है इसकी कीमत की हिसाब से आपको कभी भी ऐसा नहीं लगेगा कि आपके पैसे waste हो गए|
स्पीकर में आपको कनेक्टिविटी के लिए bluetooth 4.2 जो A2DP audio playback को सपोर्ट करता है और 3.5 mm stereo AUX input, fiber optic input, coaxial input, red and white audio inputआदि सभी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते हैं|
यह soundbar 2 colour option मैं available है black & white और आप को यह soundbar 4999 rs मैं mi.com, amazon.in , MI store और आदि अन्य मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप पर मिल जाएगा|

Pros
- अच्छी बैलेंस sound क्वालिटी मिल जाती है|
- बहुत सारे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं|
- अच्छी बिल क्वॉलिटी मिलती है|
Cons
- अगर आपको बहुत ज्यादा deep bass चाहिए तो यह आपको ऐसा bass नहीं मिलेगा|
- Full वॉल्यूम sound distortion देखने को मिलता है|
इसे भी पढ़ें-boAt Aavante Bar 1700D Review | 10000 के आसपास का बेस्ट Soundbar
Conclusion
अगर आप 5000 के आसपास कोई soundbar सोच रहे ए तो आप इसे चॉइस कर सकते हैं यह एक अच्छा प्रोडक्ट है| अगर आपको यह आर्टिकल को अच्छा लगा तो आपके दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करना अगर आपने हमें सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किया है तो अभी जाकर फॉलो करो अगर आपका कोई सुझाव होगा तो comment सेक्शन में लिखिए हम try करेंगे आपके सवाल का जवाब देने का| और हमारे दूसरे लेटेस्ट आर्टिकल को पढ़ना ना भूलें|