GADXT

realme buds wireless 2 review in hindi | क्या खास है ?

Spread the love


आज हम देखने जा रहे हैं realme buds wireless 2 review in hindi | Realme ने launch नए Realme Buds Wireless 2 इसमें क्या ऐसी खास बातें जो आपको लेना चाहिए और इसमें कौन सी चीज अच्छी है इसके Competitor से जैसे कि Oneplus Bullets Wireless Z Bass Edition से बेहतर बनाती | अगर आप 2500 Rs के अंदर एक अच्छा wireless earphone ढूंढ रहे हो तो क्या आपको इसे consider करना चाहिए या फिर नहीं | और क्या इसके Pros और Cons है| तो सब बातों को जानने के लिए इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ना और end मैं decision ले पाएंगे क्या आपको इयरफोन लेना चाहिए या फिर नहीं |

डिजाइन और फिट

अगर आपने OnePlus Bullets Wireless z देखा होगा तो आप समझ जाओगे कि दोनों का डिजाइन एक जैसा ही है | इस ईयरफोन का weight बहुत ही कम है 29 gram का है | तो आप लंबे टाइम तक ईयरफोन को यूज कर सकेंगे और आपको कंफर्टेबल फील होगा | इसमें आपको दो कलर ऑप्शन मिलते हैं Bass Grey और Bass Yellow | इस ईयरफोन में आपको Magnetic Connect मिल जाएगा | तो आप आसानी से कनेक्ट और डिस्कनेक्ट कर सकते हैं ईयरफोन को |

क्या खास है नए Realme Buds Wireless 2 Neckband में |
Image Credit -realme.com

बैटरी और चार्जिंग

इसमें आपको 135mAh बैटरी मिल जाती है | कंपनी क्लेम करती है की आपको 22 घंटे का Total Playback टाइम मिलेगा जो कि बहुत ही अच्छी बात है और चार्जिंग के बारे में बात की जाए इस वाले ईयरफोन में फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है| आप 10 मिनट चार्ज कर के आप को 12 घंटे का playback टाइम मिलेगा | यह चीज अच्छी है Oneplus Bullets Wireless Z Bass Edition क्योंकि उसमें आपको total 18 घंटे का playback time मिलता है | अगर देखा जाए तो एक नॉर्मल usage के लिए सफिशिएंट रहेगा | आपको ध्यान रखना होगा अगर आप ACC Codec मैं सुनते हो तो आपको 18 घंटे playback time मिल सकता है | अगर आप LDAC Codec मैं सुनते हो तो आपको 10 घंटे playback time मिल सकता है | तो इस चीज का आपको ध्यान रखना होगा |

क्या खास है नए Realme Buds Wireless 2 Neckband में |
Image Credit -realme.com

ऑडियो

इस बार Realme ने बहुत अच्छा काम किया है ऑडियो डिपार्टमेंट में इस वाले फोन में आपको 13.6 MM के drivers मिलते हैं| और ईयर फोन में आपको LDAC Codec मिलता है जो कि Sony की तरफ से आता है| जो कि बहुत ही ज्यादा प्रीमियम है Codec है क्योंकि इसमें आपको Hi-Res ऑडियो का सपोर्ट मिलता है| इससे पहले LDAC Codec सिर्फ एक ईयरफोन में आता था जो कि Oppo Enco M31 और देखा जाए तो Oppo Enco M31 मुझे एक ही कारण से पसंद नहीं है उसमें आपको सिर्फ 12 घंटे का playback मिलता है जो कि बहुत याद कम है क्योंकि अगर आप LDAC यूज करते हो तो आपको सिर्फ 8 घंटे का playback टाइम मिलेगा तो मेरे ख्याल से एक बहुत कम हो जाता है एक नॉर्मल usage के लिए | तो हम इसे एक successor मान सकते हैं |

क्या खास है नए Realme Buds Wireless 2 Neckband में |
Image Credit -realme.com

LDAC Codec के साथ आपको AAC और SBC Codec मिलता है | तो देखा जाए तो LDAC होने के कारण आपको इस ईयरफोन में बहुत ही अच्छी क्वालिटी की ऑडियो मिलेंगी | पर मुझे ऐसा लगता है कि Realme ने इस वाले ईयरफोन को Bass पर फोकस किया है | वैसे देखा जाए तो overall ऑडियो अच्छी है| इसमें आपको एक्स्ट्रा loudness मिल जाती है जोकि मैं Oppo Enco M31 नहीं मिलती थी | मेरे ख्याल से अगर आप Bass वाले गाने सुनते हो तो मैं आपको इसे recommend करूंगा |

क्या खास है नए Realme Buds Wireless 2 Neckband में |
Image Credit -realme.com

ANC

देखा जाए तो इस वाले ईयरफोन में सबसे अलग बनाते हैं बाकी सब competition से| इस वाले ईयरफोन में आपको ANC मिलता है जो कि इस प्राइस पर कोई दे रहा था | कंपनी क्लेम करती है कि आपको 25 db तक नॉइस कैंसिलेशन करके मिलेगा | जब हम इसे टेस्ट किया हमें रिजल्ट मिला कि अगर आपके रूम में पंखा noise करता है तो इसे noise cancel हो जाएंगे आप बहुत ज्यादा भीड़ भाड़ में हो तब ANC इतना अच्छा काम नहीं करता तो मेरे हिसाब से अगर आप सिर्फ ANC के लिए इस इयरफोन को लेने वाले थे तो आपको इसके साथ नहीं जाना चाहिए | वैसे देखा जाए तो ANC होना अच्छी बात है क्योंकि इस price के अंदर बाकी ब्रांड्स यह चीज प्रोवाइड नहीं कर रहे हैं|

Image Credit -realme.com

Pros

  • इसमें आपको LDAC High Res ऑडियो का सपोर्ट मिलता है |
  • इसमें आपको 22 घंटे का Playback Time मिलता है |
  • Build Quality बहुत प्रीमियम है और Durable भी है|
  • इसमें आपको dedicated Realme Link App मिलता है जिसकी मदद से आप कस्टमाइज कर सकते हो ऑडियो को आपके हिसाब से |
  • वैसे आपको इसमें ANC मिलता है पर बहुत अच्छा नहीं है फिर भी अगर competition से देखा जाए तो हे फीचर होना एक प्लस point है |
  • इसमें आपको 88ms Super Low Latency मिल जाती है |
  • 10 मिनट चार्ज करने से 12 घंटे का Playback Time मिलेगा |

Cons

  • मुझे सिर्फ एक ही Con लगा ऑडियो थोड़ी Balance होनी चाहिए थी | इसमें थोड़ा एक्स्ट्रा Bass है शायद किसी लोग को अच्छा ना लगे |
Conclusion

अगर आप एक अच्छा wireless neckband ढूंढ रहे हो 2500 Rs के अंदर एक बहुत ही बढ़िया चॉइस आपकी रहेगी | वैसे तो हमने डिटेल में describe कर लिया है इसके Pros और Cons बहुत ही आसान भाषा में तो आप अपने ऊपर ही देख सकते हैं | अगर आपको इस आर्टिकल को अच्छा लगा तो आपके दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करना अगर आपने हमें सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किया है तो अभी जाकर फॉलो करो अगर आपका कोई सुझाव होगा तो comment सेक्शन में लिखिए हम try करेंगे आपके सवाल का जवाब देने का| और हमारे दूसरे लेटेस्ट आर्टिकल को पढ़ना ना भूलें|


Spread the love