GADXT

vivo x70 pro review | Offline मार्केट मैं हुआ launch

Spread the love

आज हम देखेंगे vivo x70 pro review, भारत मैं Vivo एक offline मोबाइल बेचने वाली कंपनी है| तो हाल ही में vivo ने offline मार्केट के लिए launch कि उनकी flagship X series, जिनमें उन्होंने launch किया Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro plus | जानिए सारी बातें क्या कुछ नया मिलता है क्या है यह the best offline flagship है क्या| अगर आप इसे लेने के बारे में सोच रहे हो तो क्या यह सही है या नहीं जानिए सारी बातें इस आर्टिकल से|

Image Credit- vivo.com

इसमें आपको सैमसंग की तरफ से आने वाला नया E5 LTPS Display मिलता है, इसमें आपको 6.56 inch Full HD plus Super Amoled डिस्प्ले मिलता है जो 120Hz refresh rate के साथ आता है और 240 Hz touch sampling rate के साथ आता है| इसमें आपको curve डिस्प्ले देखने को मिलता है जो इस फोन को अट्रैक्टिव बना देता है| इसमें curve डिस्प्ले होने के कारण एक्सीडेंटल टच देखने को मिलता है लेकिन यह बार-बार नहीं होगा इससे आपको कोई ज्यादा तकलीफ नहीं होगी| यह डिस्प्ले HDR 10+ सर्टिफिकेशन के साथ आता है| मैं आपको in display फिंगरप्रिंट स्केनर मिलता है||

Image Credit- vivo.com

कैमरा

इसमें आपको पीछे की तरफ ZEISS optics का 4 कैमरा का सेटअप मिलता है| इसमें मेन कैमरा Ultra Sensing Gimbal Camera 50 MP का sony IMX 766 V sensor के साथ आता है, जिसका aperture size f/1.75 है| इसमें 12MP का Portrait कैमरा मिलता है जोकि f/1.98 aperture के साथ आता है, इसकी मदद से आप professional Portrait shot ले सकते हो| तीसरा कैमरा 12MP wide angle f/2.2 aperture कै साथ आता है और चौथा कैमरा 8MP Periscope zoom lens f/3.4 aperture के साथ आता है,इस lens मैं OIS का सपोर्ट मिलता है| इसकी मदद से आप 5X तक optical zoom कर सकते हैं और 60 X तक digital hyper zoom कर सकते हैं| इन सभी कमरों में ZEISS T* coating के साथ आते हैं जिसकी वजह से आप इसमें true colour फोटो ले सकते हैं|

इस मोबाइल से आप अच्छी वीडियो भी निकाल सकते हैं इसमें आपको सारे वीडियो ऑप्शन मिल जाते हैं,इस फोन में आप को cinematic mode भी मिल जाता है| और बाकी Laser Auto Focus, Night, Portrait, ZEISS Style Portrait, Real-Time Extreme Night Vision, Photo, Video, Panorama, 50MP, Live Photo, Slo-Mo, Time Lapse, PRO, AR Stickers, DOC, Pro Sports Mode, Supermoon, Astro आदि फीचर मिलते है|आगे की तरफ 32MP f/2.45 aperture मिलता है| यह फोन के कैमरे से आप day और night में बहुत अच्छी फोटो निकाल सकते हैं|
कैमरे के मामले में यह फोन इस कीमत का सबसे बेस्ट फोन है|

Image Credit- vivo.com

बैटरी

इस मोबाइल फोन में आपको 4450 mAh capacity की बैटरी मिलती है| जिसे चार्ज करने के लिए इसमें आपको 44 watt flash charging मिलती है| फोन आपको 1 दिन का बैटरी बैकअप आराम से दे देगा | 44 watt के चार्जर से 0 से 60% आधे घंटे में हो जाती है, और इसको पूरा चार्ज होने में 1 घंटे के आसपास टाइम लगता है| मेरे हिसाब से vivo को इसने 5000mAh तक की बैटरी देनी चाहिए थी|

Image Credit- vivo.com

प्रोसेसर, डिजाइन & कनेक्टिविटी

इस मोबाइल मैं आपको MediaTek की तरफ से आने वाला नया MediaTek Dimensity 1200 मिलता है| इसमें आपको mali की तरफ से आने वाला ARM G77 GPU मिलता है| यह MediaTekके तरफ से आने वाला सबसे strong प्रोसेसर है| इसकी मदद से आप आसानी से हर रोज के task कंप्लीट कर सकते हो और अच्छी गेम में भी कर पाएंगे आपको कभी lag नहीं देखने को मिलेगा| इसमें UFS 3.1 type ROM मिलती है| इस फोन के आगे और पीछे ग्लास देखने को मिलता है और इसकी फ्रेम मेटल से बनी हुई है इसकी वजह से यह ज्यादा ड्यूरेबल बन जाता है| यह हाथ मैं पकड़ ही प्रीमियम फील आता है| इस मोबाइल का weight सिर्फ 184g हे | यह फोन 5G सपोर्ट के साथ आता है, लेकिन इसमें आपको सिर्फ 4 ही 5G band देखने को मिलते हैं अगर आप यह फोन 5G के लिए ले रहे हो तो यह आपके लिए नहीं है| यह मोबाइल मैं wifi 5 और wifi 6 का सपोर्ट मिलता है, लेकिन आपको इसमें NFC नहीं मिलेगा जो कि कंपनी ने इस प्राइस पर देना चाहिए था| यह मोबाइल Hi-Res Audio Certification के साथ आता है| लेकिन इसमें आपको स्टीरियो स्पीकर नहीं मिलते| यह मोबाइल NavIC सपोर्ट के साथ आता है| यह मोबाइल latest Funtouch OS 12 पर रन करता है जो कि Android 11 पर Based है|

कीमत और उपलब्धता

यहां मोबाइल दो कलर के साथ आता है cosmic black और aurora dawn| इस फोन का base model स्टार्ट होता है 8GB RAM और 128GB storage के साथ मिलेगा सिर्फ 46990 Rs मै, 8GB RAM और 256GB storage के साथ सिर्फ 49990 Rs मैं और आखरी ऑप्शन 12GB RAM और 256GB storage के साथ सिर्फ 52990 Rs मैं मिल जाएगा| यह सभी ऑप्शन आपको vivo.com, Flipkart.com और vivo store और आदि अन्य मोबाइल रिटेल शॉप में मिल जाएंगे|

Pros & Cons

Pros

  • Full HD plus 6.56inch E5 LTPS,120Hz refresh rate, sAmoled curve डिस्प्ले मिलता है|
  • ग्लास बॉडी और मेटल फ्रेम मिलता है|
  • 50MP+12MP+12MP+8MP का यूज़फुल कैमरा सेटअप मिलता है|
  • 44W की फास्ट चार्जिंग मिलती है|
  • Slim डिजाइन के साथ आता है और 184g weight है|

Cons

  • 3.5 mm jack नहीं मिलता|
  • स्टीरियो स्पीकर नहीं मिलते|
  • USB 2.0 का सपोर्ट मिलता है|
इसे भी पढ़ें-iphone 13 review | क्या भारत में लेने लायक है ?

Conclusion

अगर आप 40k से 50k मोबाइल लेने की सोच रहे हो, और आपको vivo का फोन ही लेना है तो आप इस फोन की तरफ जा सकते हैं नहीं तो इसका पूरा जनरेशन vivo X60pro भी अच्छा है, उसकी कीमत अभी कम हो गए होंगे तो आप उसकी तरफ भी जा सकते हैं बाकी आपको यह आर्टिकल पढ़कर सारे बातें समझ में आ गई होगी|
अगर आपको इस आर्टिकल को अच्छा लगा तो आपके दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करना अगर आपने हमें सोशल मीडिया पर फॉलो नहीं किया है तो अभी जाकर फॉलो करो अगर आपका कोई सुझाव होगा तो comment सेक्शन में लिखिए हम try करेंगे आपके सवाल का जवाब देने का| और हमारे दूसरे लेटेस्ट आर्टिकल को पढ़ना ना भूलें|


Spread the love